Q1. UPSSSC Teacher Cadre JTC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है। आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
उत्तर: कुल 58 पद (Special Education Teacher - JTC/HTC Grade) भरे जाएंगे, जिनमें आरक्षण के अनुसार वितरण किया गया है।
Q3. आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है?
उत्तर: सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST, PH) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25/- निर्धारित किया गया है।
Q4. Special Education Teacher पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास 12वीं पास + RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन + UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
Q5. आयु सीमा (Age Limit) क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: (01 जुलाई 2026 के अनुसार) , न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आयु छूट उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार लागू)
Q6. चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग + लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट + मेडिकल + दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q7. आवेदन फॉर्म कहाँ से भरें?
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर "Teacher Cadre JTC Recruitment 2026" लिंक से ऑनलाइन आवेदन करें।
Q8. क्या आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) का विकल्प उपलब्ध होगा?
उत्तर: जी हाँ, उम्मीदवार 04 मई 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
Q9. परीक्षा तिथि (Exam Date) कब घोषित होगी?
उत्तर: परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा।
Q10. UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड इस भर्ती के लिए जरूरी है क्या?
उत्तर: जी हाँ, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 क्वालीफाई करना और वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।