Q1. PM Internship Scheme 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2025 है।
Q2. आवेदन कहाँ से करें?
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर "Apply Online" लिंक से आवेदन करें।
Q3. इस स्कीम के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार)।
Q4. शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: 10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA, B.Pharma आदि) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Q5. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, इस स्कीम के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त।
Q6. इंटर्नशिप की अवधि कितनी है?
उत्तर: इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने है, जिसमें कम से कम आधा समय वास्तविक कार्य अनुभव/जॉब वातावरण में बिताना होगा।
Q7. इंटर्नशिप में क्या-क्या लाभ मिलेंगे?
उत्तर: मासिक सहायता: ₹5,000/- (₹4,500 सरकार + ₹500 कंपनी) | एकमुश्त ग्रांट: ₹6,000/- | PM Jeevan Jyoti के तहत बीमा कवरेज | भारत की टॉप कंपनियों में रियल-लाइफ एक्सपीरियंस
Q8. कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: भारतीय नागरिक |आयु 21-24 वर्ष | फुल-टाइम जॉब या फुल-टाइम एजुकेशन में न हों (ऑनलाइन/दूरस्थ शिक्षा वाले पात्र हैं) | निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी हो
Q9. चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन > एलिजिबिलिटी चेक > कंपनी द्वारा चयन > इंटर्नशिप ज्वाइनिंग > सर्टिफिकेट जारी।
Q10. आवेदन करते समय क्या ध्यान रखें?
उत्तर: आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें |सभी दस्तावेज़ तैयार रखें (आधार, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, सिग्नेचर) | सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें | आवेदन की पुष्टि/प्रिंटआउट सेव कर लें